उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

उत्तराखंड के इस इलाके में हुआ हादसा, कार खाई में गिरने से तीन की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायल व्यक्ति:- श्री ज्ञानेंद्र सैनी उम्र – 48 वर्ष पुत्र श्री नरपन सिंह, निवासी :- 361 मातीवाला गाजियाबाद।

मृतकों का विवरण:-श्री ऋषभ जैन उम्र – 27 वर्ष पुत्र श्री अतुल जैन, निवासी :- पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद।

श्री सूरज कश्यप उम्र -27 वर्ष निवासी :- गाजियाबाद।

लवलीना वर्मा- 40 पत्नी निशांत वर्मा, निवासी :- छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *