उत्तराखण्डहल्द्वानी

दुकान में बैठी किशोरी से छेड़छाड़, जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दुकानदार ने एक व्यक्ति पर नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील बातें करने और जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर के पास दुकान चलाने वाले पप्पू का बगीचा निवासी लईक ने कहा है कि वह बीते दिवस किसी काम से रूद्रपुर गया था। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री दुकान में बैठी थी। तभी हसीन उर्फ बिलासपुरिया निवासी इन्द्रानगर वहां आ पहुंचा और उसकी पुत्री के साथ अश्लील बातें करने लगा। आरोप है कि वह उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को अपनी तरफ आता देेख आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *