उत्तराखण्डसुसाइडहल्द्वानी

कमीज के सहारे फांसी के फंदे में झूला युवक, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तिकोनिया के समीप  वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल से अपनी ही कमीज का गले में फंदा लगा कर एक युवक ने लटका कर  आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।  शव को नीचे उतार कर शिनाख्त कराने के प्रयास किए कुछ देर के बाद युवक की शव की शिनाख्त वार्ड बॉय के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकुर कुमार पुत्र जगत राम निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। एसआई दिनेश जोशी ने बताया की मृतक नैनीताल रोड स्थित एक चिकित्सालय में वार्ड बॉय के पद पर तैनात था। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, इसमें चिकित्सालय में तैनात लोगों से पूछताछ भी की जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर शव उनको सौंप दिया जाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *