उत्तराखण्डएक्सीडेंटमौतलालकुआं

लालकुुआं में दर्दनाक हादसा- ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। ओवरलोड ट्रक ने घोड़ानाला के पास बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू अपने दोस्त 19 वर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर  घर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दस 10 टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *