उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादूनमौत

गौशाला के बाहर खेल रहे बच्चे पर झपटा गुलदार, मौत

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। उत्तराखंड में वन्यजीव मानव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में गौशाला के बाहर खेल रहे बच्चे पर गुलदार झपट गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्वाड़ में बच्चे गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। तभी कंचे की एक गोली झाड़ियों में चली गई। जिसे लेने के लिए अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *