उत्तराखण्डमौतसुसाइडहल्द्वानी

फांसी के फंदे में झूली इंटर की छात्रा, मौत, परिवारजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां इंटर की छात्रा फांसी में झूल गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहम्मदी चौक निवासी 16 वर्षीय इलमा पुत्री जाहिद ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जब परिवारजनों की नजर उस पर पड़ी तो पैरोंतले जमीन खिसक गई।

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतार कर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची कक्षा 12 की छात्रा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *