उत्तराखण्डनैनीतालमौत

स्कूटी से निकले युवकों के यहां नदी किनारे संदिग्धावस्था में पड़े मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां चाफी इलाके में नदी किनारे दो युवकों के शव संदिग्धावस्था में पड़े मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतकों की स्कूटी और मोबाइल फोन गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक उप्रेती और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से लापता थे। दोनों को कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के किनारे पड़े हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक चैक अप के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन, दोनों लाडलों के शुक्रवार देर रात तक नहीं पहुंचने के बाद से ही तलाश रहे थे। आज दोनों के शव मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी कर रही है। भीमताल के एस.आई.भुवन चंद जोशी ने बताया कि दोनों के मामले में छानबीन की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *