उत्तराखण्डदेहरादूननैनीतालस्वास्थ्य

8 महीने बाद कोरोना के नए केस 11 हजार पार: 24 घंटे में 11,109 मामले सामने आए, 29 मौतें

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ऐसे कोरोना संक्रमित जिनका इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा भी 49 हजार के पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11, 109 नए मामले सामने आए हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामले 49,622 हैं। इससे पहले बीते दिन भारत में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस मिले थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों कीसंख्या बढ़कर 44 हजार 998 हो गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह यह आंकड़े जारी किए थे। इसकेमुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 4.42 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत थी। देश मेंफिलहाल एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत थी। मरीजों के ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। वहीं, जब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(ICMR) के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, गोरखपुर के निदेशक डॉ. रजनीकांत से कोरोना की चौथी लहर को लेकरसवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी चौथी लहर की कोई आहट नहीं है।

देश में ज्यादातर लोगों को कोरोना कीवैक्सीन लग चुकी है। इसलिए डरने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है। प्रिवेंशन के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।’

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *