उत्तराखण्डडवलपमेंटदेहरादूनपिथौरागढ़

उत्तराखंड के इस हादवे में टूलेन के लिए 348.56 करोड़ स्वीकृत

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड राज्य के लिए एक बार आज अच्छी और बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में एनएच 309a पर टूलेन के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड रुपए की लागत की स्वीकृति दी गई है।

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से नितिन गडकरी का आभार जताया है।

दरअसल बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में एनएच 309Aपर उदियारी मोड से कांडा खंड के टूलेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए यह बजट मिला है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *