उत्तराखण्डदेहरादून

बर्फबारी देखने के लिए धनोल्टी जा रहे डीआईटी संस्थान के छात्रों की कार खाई में गिरी, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कोतवाली मसूरी अंतर्गत धनोल्टी मार्ग पर एक कार अनियन्त्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जिसके कारण उसमे स्वार तीन युवक घायल हो गये। खाई में गिरे तीनो युवकों को पुलिस टीम द्वारा बामुश्किल रेस्क्यू करके निकाला गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मसूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि धनोल्टी मार्ग पर एक कार मारुति स्विफ्ट डिजायर नंबर यूके 08 एक्स 3677 अनियन्त्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें तीन लोग सवार थे। इस सूचना पर मसूरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ही थाने से रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गयी। मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस व फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू कर कार में फंसे तीनो युवकों को बामुश्किल बहार निकाला गया। बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घायलों को 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु हॉस्पिटल भिजवाया गया। जिनमें से एक युवक की हालत गम्भीर होने के कारण उसे हायर सैन्टर रैफर किया गया है। उक्त तीनो घायल युवक आर्यन मलिक पुत्र सतेन्द्र निवासी हकीकत नगर सहारनपुर, यश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी सहारनपुर व करन नेगी पुत्र भरत सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश देहरादून डीआईटी संस्थान देहरादून के छात्र हैं। जो कि बर्फबारी को देखने के लिए धनोल्टी जा रहे थे। अचानक कार अनियन्त्रित होने पर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । घटना की सूचना घायलों के परीजनों को दी जा चुकी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *