उत्तराखण्डहल्द्वानी

भूखंड बेचने के नाम पर हड़प लिए 11 लाख, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जालसाजों ने भूखंड बेचने के ऐवज में लाखों की रकम हड़प ली। इतना ही नहीं भूखंड की रजिस्ट्री भी उसके नाम नहीं की गई। रकम वापस मांगने पर उसे डराया धमकाया जा रहा है। पीडित की ‌शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बच्ची विहार कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी ने कहा है कि उसने वर्ष 2017 में देवकी बमेठा पत्नी यतेंद्र बमेेठा निवासी आनन्दपुरी फेस-2 तल्ली बमोरी से ग्राम बच्चीनगर एक में भूखंड का सौदा किया। इसके बाद उससे अलग-अलग किश्तों में 11 लाख की रकम ले ली गई। लेकिन आरोपित ने रजिस्ट्री उसके नाम नहीं की। रजिस्ट्री बात पर वह टालमटोली करती रही। दबाव बनाने पर कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। इतना ही नहीं आरोपित अब रकम भी नहीं लौटा रही है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *