उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी से इस इलाके से गायब युवती का रामपुर में मिला शव, हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लापता हुई कठघरिया निवासी युवती की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव रामपुर में सड़क किनारे मिला है।परिजनों ने मृतका के रूद्रपुर निवासी प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी कि अनुसार बुधवार को रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। रामपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शि‌नाख्त कराने के लिए मोर्चरी रखवा दिया। इधर इस बीच कठघरिया निवासी 23 वर्षीय दुर्गा कार्की की बीते दिवस मुखानी थाने में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उसे तलाश रही थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इन जगहों में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं बालिकाएं

रामपुर में युवती के शव मिलने की खबर ‌के बाद जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो वह दुर्गा का होना पाया गया। इस पर मृतका के परिजनों को सूचित किया गया तो उनमें कोहराम मच गया। मृतका के जीजा हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच कर शव की शिनाख्त दुर्गा कार्की पुत्री बालम सिंह कार्की के रूप में की। बताया कि 18 जुलाई की सुबह दुर्गा ऑफिस जाने को कहकर घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने रुद्रपुर आवास विकास निवासी एक युवक पर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें -  गौला ब्रिज की मरम्मत के चलते 6 दिन डायवर्ट रहेगा यातायात
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24