उत्तराखंड मौसम अपडेट: आने वाले दिनों में कोहरा, शीतलहर और ठंड का सामना

उत्तराखंड में मौसम अब चिंता का विषय बन गया है। जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम के पैटर्न का असर प्रदेश के तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बादलों और बारिश से आई आपदा ने कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। अब सर्दियों के करीब आने के बावजूद तापमान अपने असामान्य तेवर दिखा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल रात का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पोस्ट मानसून की बारिश पूरी होने के बाद ही दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी पूर्वानुमान में बताया है कि बृहस्पतिवार से अगले छह दिन तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय धूप खिलने से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत मिलेगी, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड का फिलहाल खास अहसास नहीं होगा।
हालांकि, सुबह और शाम के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने से ठंड और भी बढ़ सकती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।








