उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में अज्ञात महिला शव मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में अज्ञात महिला का शव खाई में पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को खाई से निकाल कब्जे में ले लिया है। बहरहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार

साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहां आया होगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 322 कर्मियों का स्थानांतरण
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group