उत्तराखण्डएक्सीडेंटचम्पावतमौत

होटल से कूदकर युवक ने दे दी जान, दुबई से लौट जा रहा था घर

ख़बर शेयर करें -

चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के एक युवक ने 15 मार्च के तड़के होटल से छलांग लगा कर जान दे दी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक चंपावत से 31 किलोमीटर दूर दुबड़ (मंच) निवासी विजय सिंह दुबई में होटल क्षेत्र में नौकरी करता था। दुबई से लौटने के बाद 14 मार्च को वह चंपावत के एक होटल में रूका। 15 मार्च को उन्हें अपने गांव जाना था, लेकिन शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने होटल से छलांग मार दी। विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भूमि धोखाधड़ी मामलों पर आयुक्त की सख्त कार्रवाई, त्वरित निस्तारण

पुलिस ने होटल में विजय के कमरे का मौका मुआयना किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छलांग लगाने की वजह पता नहीं चल सका है। गांव के लोगों ने बताया कि विजय सिंह के दो भाई और दो बहिनें हैं। एकाएक हुए इस वकाये से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम को किया पदोन्नत
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24