उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

गाजियाबाद से घूमने आए पर्यटकों की कार इस इलाके में खाई में गिरी, आठ चोटिल

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। पर्यटकों से भरी कार आम पड़ाव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र से कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे। बताया जाता है कि सोमवार को वापसी के दौरान उनकी कार संख्या 14सीएल5981 आम पड़ाव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मानसून की तबाही: घर में गिरा बोल्डर, 11 वर्षीय बच्चे की मौत, दो घायल

कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें 3 पुरुष वह तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। घायल आठ लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू चला कर खाई से बाहर निकाला। घायल आठ लोगों को हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। गहरी खाई में कार गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें -  थराली में फिर भूस्खलन का कहर, मलबे में दबा मकान – लोग बाल-बाल बचे
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24