उत्तराखण्डचुनावदेहरादूनराजनीति

हरदा ने बयां की असली तस्वीर, आलसी नहीं हार स्वीकार कर चुकी है कांग्रेस: चौहान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की असली तस्वीर पेश की है। कांग्रेस आलसी ही नहीं, बल्कि वह मनोवैज्ञानिक रूप से थक गयी है और चुनाव लड़ने की औपचारिकता भर कर रही है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले तो चुनाव मे उतरने से भागते नजर आये और अब मैदान मे उतरे नेताओं और कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का भाव है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी की नीति से निराश होकर लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नगर निगम में भवन कर बढ़ोत्तरी का आदेश हुआ स्थगित

उन्होंने कहा कि सोई कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके सहयोगी एक दूसरे को हौंसला दे रहे है, लेकिन उनकी हालत एक जैसी है। जैसी कांग्रेस वैसे सहयोगी। कांग्रेस चुनाव से पहले भी सोई हुई थी और कभी भी विपक्ष के धर्म का पालन नही कर पायी। जनसरोकारों के साथ न्याय नही कर पाए। आधारहीन सहयोगी कांग्रेस को जगा रहे हैं तो स्थिति को समझा जा सकता है। कांग्रेस का संगठन नही, बल्कि वह गुटीय दल है और उसका गठबंधन भी गुटीय है। कांग्रेस की लडाई अब अस्तित्व बचाने की है। पांचो सीटों पर हवाई दावा करने वाले क्षत्रपों के लिए भी यह कथन आँख खोलने वाला है। 

यह भी पढ़ें -  बारिश के बीच कालाढूंगी हाईवे में टूटी पुलिया, यातायात डायवर्ट

चौहान ने कहा कि भाजपा राज्य की पाँचों सीटों पर बड़े अंतर से क्लीन स्वीप करने जा रही है। जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार विकास के लिए मत देने का मन बना लिया है। कांग्रेस मुकाबले मे अपनी बुरी स्थिति को लेकर शुरू से ही आशंकित है। क्योंकि एक ओर नेताओं और कार्यकर्ताओ का पलायन तथा दूसरी ओर नेताओं का चुनाव लड़ने से भागना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी असलियत का पता जल्द लग जायेगा।

यह भी पढ़ें -  सरकारी भूमि हो गई गायब, एसआईटी की चिट्टी के बाद मचा हड़कंप
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24