उत्तराखंड के कैंची धाम के प्रबंधन पर हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान,अनियमितताओं पर सरकार से मांगा जवाब।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम की लोकप्रियता बढ़ने से दिनों दिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इसी बीच एक पत्र का संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने सबको चौंका दिया है।बुधवार को मुख्य न्यायाधीश न्याय मूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्याय मूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंड पीठ ने सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
पिथौरागढ़ जिले के बासीखेत निवासी ठाकुर सिंह डसीला ने पत्र में लिखा है कि बाबा निंबकरोरी धाम के ट्रस्ट की कोई भी जानकारी जैसे मंदिर ट्रस्ट का नाम, ट्रस्टियों के विवरण,पंजीकरण प्रमाणपत्र ,संपत्ति चढ़ावे का कोई विवरण सार्वजनिक नहीं है। जबकि उत्तराखंड के सभी बड़े मंदिरों केदारनाथ, बद्रीनाथ,जागेश्वर धाम का संचालन जिला प्रशासन की निगरानी समिति द्वारा किया जाता है। ट्रस्ट और उससे संबंधित सभी विवरण चढ़ावा , वार्षिक रिपोर्ट, ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की व्यवस्था है। इसी को संज्ञान लेकर जनहित याचिका मानते हुए माननीय न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में जवाब मांगा है।






