उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

 भारत में तकनीकी शिक्षा के हिमायती थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी योगदान अविस्मरणीय है।   मतदान की आयु 18 वर्ष कर देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य राजीव गांधी की दूरदर्शिता का प्रतीक है। 

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि  स्व. राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही पंचायती राज की व्यवस्था लागू हुई और देश के पंचायत को अधिक अधिकार प्रदान कर उन्हें मजबूत करने का काम किया गया। जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- अगले ‌तीन दिन भारी से भारी बारिश का अलर्ट

जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में तकनीकी शिक्षा के हिमायती थे और वह चाहते थे की हिंदुस्तान का युवा तकनीक से जुड़कर देश की समृद्धि में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, एन. बी. गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, संजय किरौला, शोभा बिष्ट, योगेश जोशी, नरेश अग्रवाल, विमला सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, कमला तिवारी, पुष्पा नेगी, मोहम्मद नबी, सौरभ भट्ट, मनोज बिष्ट, तस्कीन अहमद, अमित रावत, एडवोकेट धर्मवीर, संजू उप्रेती, किरन माहरा, नफीस चौधरी, प्रदीप बिष्ट, गणेश आर्य आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर कंप्यूटर और सूचना क्रांति के माध्यम से भारत देश को तकनीकी के क्षेत्र में विकसित देशों के समकक्ष खड़ा करने मे उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उनको याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  स्टेडियम के गेट में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24