उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

गैस सिलेंडर से फैली आग ने चपेट में लिए आठ घर, चार हुए स्वाहा

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यहां भीषण अग्निकांड की खबर है। मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आठ मकानों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः पुलिस व्यवस्था में बदलाव, 82 निरीक्षकों का तबादला

सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पुलिस की मार से आहत युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी, लोगों में रोष
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24