उत्तराखण्ड

22 अप्रैल को खुलेंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट।ऊखीमठ ,ओंकारेश्वर मंदिर से हुई घोषणा।

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पवित्र धाम केदारनाथ के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को खोले जाएंगे।ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ रावल ने यह घोषणा की। श्रद्धालु 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर पाएगे। बी के टी सी के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी ने बतया कि भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है, और प्रशासन व मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी हैं।

उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए इस बार सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे श्रद्धालु सुगमता पूर्ण दर्शन कर सकें। उत्तराखंड के चार धाम में विगत वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते जा रही है। इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु आने की संभावना जताई जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24