अल्मोड़ाउत्तराखण्डएक्सीडेंट

खेलने के दौरान अचानक पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। खेल-खेल में एक मासूम घर में ही बनी पानी की टंकी में गिर गई। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हवालबाग विकासंखड के ग्राम पंचायत पहल में बुधवार सुबह तीन वर्षीय रीतिका घर पर बच्ची खेल रही थी। इस बीच पानी की टंकी में वह गिर के डूब गई। यह देख परिजन बहुत घबरा गए। बच्ची को बेस अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत काफी देर तक चिंताजनक बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का एक्शन मोड: पहचान छुपाकर ठगी करने वालों पर टूटा कहर

उसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बच्ची का नाम रितिका है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गिरने की जानकारी भी परिजनों को देर से मिली। जिस कारण उसे अस्पताल लाने में भी देरी हो गई। शायद यही कारण रहा कि डॉक्टर उसे बचा नहीं पाये। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  इतिहास से भविष्य की ओर: देहरादून का घंटाघर बना आधुनिक आकर्षण
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24