अल्मोड़ाउत्तराखण्डएक्सीडेंट

खेलने के दौरान पानी के टैंक में डूब गया बच्चा, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दुःखद हादसा हो गया। गुरूवार की शाम से लापता बच्चे का शव पानी के टैंक में मिला। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार ऋतिक बिष्ट गुरुवार शाम चार बजे से लापता था। माता और पिता मजदूरी करने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। घर लौटे तो ऋतिक नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लोगों को जानकारी मिली तो सभी ऋतिक की तलाश में जुट गए। 

यह भी पढ़ें -  थराली की आपदा: मलबे में बहे सपने, राहत और पुनर्वास की जद्दोजहद जारी

रात करीब दस बजे बच्चे का शव पास में बने पानी के खुले टैंक में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों और गांव वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़ें -  शिक्षा के सितारे: 13 शिक्षकों को मिलेगा उत्तराखंड का सर्वोच्च सम्मान

 शुक्रवार को गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि ऋतिक अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान वह टैंक में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत से टिहरी तक विकास की रफ्तार तेज — सीएम धामी ने दी योजनाओं को हरी झंडी
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group