उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

यहां हुआ हादसा- टाटा सूमो खाई में समाई, दो की मौत, आठ घायल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गढ़वाल मंडल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। टिहरी जिले के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  तिहरे हत्याकांड को अवैध संबंधों में दिया गया अंजाम, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए। 

यह भी पढ़ें -  चेतावनी- मांगों को लेकर निगम मुख्यालय में इस दिन से आंदोलन करेंगे कर्मचारी
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24