उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएक्सीडेंट

पिकप में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक की गई जान

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। यहां बेकाबू पाहन ने पिकप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, जगतपुरा रुद्रपुर निवासी संतोष यादव (35) पिकअप में माल ढोने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को संतोष पिकअप में माल छोड़ने कटरा बरेली गया था, देर रात वापस लौटते समय लालपुर में एक अज्ञात वाहन ने पिकअप पर टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव कार्यक्रम को लेकर फैली अफवाह, आयोग ने दिया स्पष्टीकरण

हादसे में अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के दो बच्चे है।  

यह भी पढ़ें -  झोपड़ी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24