उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में हाड़तोड़ ठंड का दौर जारी, मौसम विभाग का चेतावनी संदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। नवम्बर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक सिहरन भरी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। नैनीताल से लेकर देहरादून तक मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ गई है।

नैनीताल और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद कोहरा छा जाने से ठंड और तीव्र हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पोस्ट-मॉनसून बारिश न होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम की ठंड बढ़ रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी बोले: उत्तराखंड का दशक अब तक का सबसे उज्जवल

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड और बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यावरण संकट! सुप्रीम कोर्ट ने राज्य को  दिए सख्त निर्देश

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सामान्यत: नवंबर में औसत 9.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार प्रदेश में बारिश का आंकड़ा शून्य ही दर्ज हुआ है। पूरे उत्तराखंड में औसत 4.4 मिमी बारिश होती है, जो अभी तक शून्य ही रही।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने पर तेज़ ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन फिलहाल कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं मंडल में दो हत्याकांडों का खुलासा, रिश्तों ने ही तोड़ी मर्यादा—तीन गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group