पहाड़ों में नहीं थम रहे सड़क हादसे -अल्मोड़ा- धौलछीना में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-अल्मोड़ा मार्ग पर सील के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के टायर की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दो ट्रक एक साथ बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक ने ट्रकों से आगे निकलने का प्रयास किया।
अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार सीधे ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस युवक के पास मौजूद दस्तावेजों और स्कूटी के नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।






