उत्तराखण्डनैनीतालमौत

राजकीय सम्मान के साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को दी अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्घासुमन

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्रियों में सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी हिमांशु कुमार वमा्र ने भी पुष्पचक्र चढ़ाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पंचायत बैठक बनी अखाड़ा, प्रधान और युवक के बीच चले लात-घूंसे

चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास व भाष्कर दास ने दी। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इधर, दास की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुल, घाट, मंदिर और नुमाइशखेत मैदान से दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -  बारिश ने दिखाई तेवर, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ा

इससे पूर्व शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर पर रखा गया। वहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए। 10 बजे शव यात्रा निकली। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट का एक्शन मोड: नैनीताल चुनाव हिंसा पर डीजीपी–गृह सचिव तलब
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24