Uncategorized

नैनीताल और उत्तरकाशी जिला अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान आई एस आई के नाम से आया ई मेल।

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में नैनीताल और उत्तरकाशी जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल प्राप्त हुआ है। आज सुबह अदालतों में जब काम शुरू होने ही जा रहा था तो इस मेल की सूचना से दोनों कोर्ट परिसर में अफरा तफरी और दशहत का माहौल फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन के ई मेल आई डी पर भेजे गए संदेश में कोर्ट परिसर में जज के चैंबर में आर डी एक्स रखे जाने की बात लिखी गई है और मेल भेजने वाले ने अपने आप को पाकिस्तान आई एस आई से संबंधित बताया है।तथा तमिलनाडु में EWS रिजर्वेशन पर रोक लगाने की मांग रखी है।

इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया दोनों स्थानों पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और जांच शुरू कर दी। कोर्ट की सुनवाई भी तुरंत रोक दी गई। एस पी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए जांच शुरू करते हुए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24