उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

पार्क के गेट चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहुंचा जेल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। लोहे के गेट चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार  29 मई को वादी मदन सिंह बिष्ट पुत्र राधे सिंह  अभि0गणो द्वारा कोतवाली रामनगर में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा शान्तिकुंज पार्क का मुख्य गेट चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO 216/23 धारा 379/411 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बना डिजिटल शिक्षा का अगुवा, वर्चुअल कक्षाओं से जुड़े 840 स्कूल

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:- चोरी की घटना का तत्काल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगणो द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। श्री बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में श्री अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। 

पुलिस टीम व0उ0नि0 अनीश अहमद, उ0नि0 राजेश जोशी,अपर उ0नि0 नन्दन सिह नेगी, का0 राजेश सिंह ,का0 मेघा चन्द्र के द्वारा उक्त अभियोग के निस्तारण हेतु घटना स्थल के आस- पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा पतारसी, सुराग रसी करते हुए क्षेत्र में मुखबिरों की सूचना पर अभियुक्त मनोज सैनी पुत्र स्व0 महेश सिंह नि0 नई बस्ती 13 नम्बर लालढांग पीरूमदारा ,अभियुक्त.योगम्बर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 नई बस्ती 16 नम्बर लालढांग पीरूमदारा रामनगर उपरोक्तो को चोरी किए माल “चार लोहे के चादर के पाईप, दो अदद लोहे के चादर के गेट के ऊपर लगाने वाले एंगोल व एक मो0सा0 सं0 UK04F/ 6032 प्लेटिना” के साथ  राजपुरा गाँव से गिरफ्तार किया गया । 

यह भी पढ़ें -  किशोरी से कथित छेड़छाड़, सैन्य जवान पर लगे आरोप, जांच शुरू

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 अनीश अहमद 

2- उ0नि0 राजेश जोशी 

3- अपर उ0नि0 नन्दन सिह नेगी 

4- का0 राजेश सिंह 

5- का0 मेघा चन्द्र

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः यहां गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24