उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

अपहरण के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म, विरोध पर दी गई धमकी

ख़बर शेयर करें -

मंगलौर। यहां अपहरण के बाद किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के ही युवकों ने अपहरण के बाद दुष्कर्म किया। काफी तलाश के बाद परिजनों को किशोरी उसी मकान से बदहवास अवस्था में मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुराचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू की है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल को शाम करीब सात बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री गांव में ही अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने मौका पाकर उसकी पुत्री अपहरण कर निकट के एक मकान में ले गए। जहां पर एक आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए उसे धमकाया और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, टिन शेड जेसीबी से ध्वस्त

वहीं, दूसरे आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता रात भर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को गांव के उस मकान के आसपास देखा गया था। पीड़ित का कहना है कि जब वह वहां पर पहुंचा तो मकान के ऊपरी भाग का कमरा बाहर से बंद था। कमरा खोलते ही देखा कि पुत्री बदहवास अवस्था में पड़ी हुई थी और आरोपी भी वहां मौजूद था।

यह भी पढ़ें -   सीधे जनता के बीच सीएम धामी, समस्याओं का फौरन समाधान

उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह भाग गया। पीड़िता को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों अजय उर्फ झोझा और छांगा के खिलाफ अपहरण, दुराचार और अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही, दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः  बच्चे की हत्या और पिता की आत्महत्या, सनसनी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24