उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में बढ़ रही सर्दी, बारिश–बर्फबारी अब भी दूर; मौसम हुआ शुष्क

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिसंबर शुरू होने के बावजूद प्रदेश में बारिश का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। पिछले कई दिनों से सुबह–शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का इंतजार अब भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद ही तापमान तेजी से नीचे जाता है और शून्य के करीब पहुंचने पर बर्फबारी की स्थितियाँ बनती हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग पर 600 लोगों को नोटिस, प्राधिकरण सख्त

इस बार अब तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केवल एक–दो बार ही हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि सामान्य तौर पर नवंबर की शुरुआत से ही पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ता है। ठंडी हवाएँ सर्दी बढ़ा देती हैं, लेकिन मानसून की विदाई के बाद बारिश न होने से तापमान बर्फबारी के अनुकूल स्तर पर नहीं पहुँच रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शीर्ष स्तर पर बदलाव, इन्हें मिली वन विभाग की कमान

मौसम विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों पर कार्रवाई, सीएम ने जताई सख्ती
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group