उत्तराखण्डपिथौरागढ़राजनीति

देवभूमि में कांग्रेस ने किए घोटाले, भाजपा ने किया न्यायः नड्डा

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड में आने का सौभाग्य मिला। इस भूमि में हम देवताओं को पूजते हैं, यहां का हर व्यक्ति देवतुल्य है। ये भूमि देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। वीरों, जवानों के साथ वन रैंक वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री द्वारा ही न्याय किया गया है। प्रधानमंत्री ने शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उनके कहे अनुसार आज वो धरातल में दिख रहा है और उत्तराखंड से विकास की नई गंगा बह रही है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस नेता को महंगा पड़ी उत्तर प्रदेश के सीएम के परिजनों से अभद्रता 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार है, जिसने उत्तराखंड के दर्द को समझा, राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, युवाओं की आकांक्षाओ को पूर्ण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया। राज्य को मुख्यधारा में लाने का काम किया। और दूसरी ओर वह विपक्षी दल है जिसने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया। घोटाले किए, विकास की जगह राज्य का विनाश किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 2G, 3G घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला किया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने जल, नभ, थल, के साथ ही पाताल में भी घोटाले किए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में भाजपा अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपना प्रसार, एवं संगठन का विस्तार कर चुकी है। भाजपा के बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्री नड्डा जी का व्यवहार, विनम्र व्यक्तित्व से हम सभी कार्यकर्ताओ को प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें -  एससीईआरटी का नया ढांचा बनाने व अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने पर सहमति

उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री और अध्यक्ष नड्डा  ने विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 4 जून को 400 पार पहुंचने का नारा दिया है। उन्होंने कहा ये 400 पार का नारा मोदी जी की गारंटी और  विकास की चाबी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक फ़कीर राम टम्टा, सुरेश गढ़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  गुरू पूर्णिमा पर्व पर आस्था की डुबकी लगाने गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24