उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग में अनियंत्रित वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की गई जान, पति गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति के अलावा ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा मंडी चौकी क्षेत्र के तीनपानी इलाके में हुआ है। बताया जाता है कि बद्रीपुरा, काठगोदाम निवासी शेर अली व शबाना टेंपो में बैठकर लालकुआं से आ रहे थे। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैंपो पलट गया और शेर अली के साथ ही शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन: महिला उत्पीड़न मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

जहां शबाना की मौत हो गई। जबकि पति शेर अली का उपचार चल रहा है। इस हादसे में ऑटो चालक भी घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   भूस्खलन और भारी बारिश से सड़कें बाधित, यात्री और स्थानीय लोग परेशान
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24