उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

 धमाकों की गूंज से सहम उठी राजधानी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी के कई इलाके धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए। एक के बाद एक देहरादून के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है। 

धमाकों की आवाज की खबर तेजी से फैलने पर डीएम सोनिका ने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। अभी तक इतनी जानकारी पुष्ट हो पाई है कि धमाका जमीन पर नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उत्तरकाशी में चल रहे वायु सेना के अभियान में उड़ने वाले विमान या मिसाइल की सुपर सोनिक बूम की आवाज हो सकती है। जब कोई मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर फायर होती है तो उससे ऐसी आवाज संभव है।  फिलहाल पुलिस कप्तान वायु सेना के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अपराध समीक्षा में एसएसपी का कड़ा रूख, आईओ को लगी फटकार

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसी सूचना तो चल रही है, लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह आवाज आई कहां से। यदि किसी व्यक्ति के पास पुष्ट जानकारी हो तो प्रशासन को दे सकता है ताकि आगे पड़ताल की जा सके। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।     

यह भी पढ़ें -  नशे का काला धंधा! 2 किलो से ज्यादा चरस के साथ हल्द्वानी में दबोचा गया तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सूचना की जानकारी की गई, तो यह धमाके की आवाज़ हवा मे होने की पुष्टि लोगों द्वारा की गयी। विभिन्न एजेंसी से संपर्क किया गया और प्रारंभिक जानकारी में ऐसा पता चला कि वायु सेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना है। सामरिक महत्व के कारण ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती, इसलिए स्थानीय जनता से अनुरोध है कि संयम बनाए रखें तथा भयभीत न हो। किसी को भी कोई समस्या हो तो वह कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकते है।       

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर भी गिरी बर्फ

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24