उत्तराखण्डदेहरादूननई दिल्ली

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसएस संधु बनाए गए चुनाव आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु को भारत के निर्वाचन आयोग का चुनाव आयुक्त बनाया गया है। देश के इस सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक पद पर डॉ. संधु की नियुक्ति उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि वह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी थे। उन्हें 2021 में उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था। वह 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें लोकपाल कार्यालय में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने जिन दो पूर्व आईएएस अफसरों को चुनाव आयुक्त बनाया है, उनमें एक डॉ. संधु हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर, लाखों की स्मैक हुई बरामद

वह उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्य सचिव के तौर पर डॉ. संधु का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने शासन की कार्यप्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने पर काम किया। पारंपरिक तौर तरीकों के बजाय हाईटैक साधनों से प्रशासनिक कामकाज का माहौल बनाया।

यह भी पढ़ें -  न्याय के एक नए युग की शुरूआत : भारतीय न्याय संहिता

सचिवालय से लेकर विभागों, निदेशालयों और जिलों, तहसीलों में ई-फाइल की व्यवस्था के विजन को लागू कराने पर डॉ. संधु ने विशेष जोर दिया। उन्हीं के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में कैबिनेट और आईएएस अफसरों के चिंतन शिविर में सशक्त उत्तराखंड का एक रोडमैप बना, जिस पर धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- नैनीताल जिले में चार सड़कें हुई बंद, इस मार्ग में गिरा बोल्डर
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24