उत्तराखण्डदेहरादूनमौत

उत्तराखंड: यमुनोत्री यात्रा पर महिला श्रद्धालु की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की यात्रा के दौरान दुखद मौत हो गई। महिला श्रद्धालु जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे पुलिस और परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  सीईओ का कड़ा कदमः विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षिका को किया निलंबित 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपने परिजनों के साथ सुबह यमुनोत्री धाम जा रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजनों ने उसे जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

चिकित्सक डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने महिला की मौत की पुष्टि की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मामले की जांच जारी है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group