उत्तर प्रदेशक्राइमदेहरादून

पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी नेता ने वीडियो से की करोड़ों की वसूली

ख़बर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पूर्व विधायक की बेटी के साथ दुष्कर्म और धन वसूली का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में पीड़िता ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। 

पीड़िता ने केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। 

यह भी पढ़ें -   नीट पेपर लीक मामला- सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट, लोकल स्तर पर लीक हुआ था पेपर

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। 

आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है। 

यह भी पढ़ें -  बजट में उत्तराखंड का भी ध्यान, आपदा में मिलेगी आर्थिक मदद

अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। 
 

पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।       

यह भी पढ़ें -  ड्रग्स फ्री देवभूमि- 78 लाख की स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24