हल्द्वानी

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भीमताल बस दुर्घटना के घायलों का हाल जाना, बांटे फल, जूस और बिस्किट।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी , आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारियों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर विगत दिनों हुई भीमताल बस दुर्घटना में घायल भर्ती मरीजों से भेंट कर उनका हाल जाना। सशक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला प्रभारी मंजू साह ने बताया कि उद्योग व्यापार मंडल इस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, और उनकी हर संभव मदद करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सैनिक सम्मेलन की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा

उनकी टीम ने अस्पताल जाकर घायल मरीजों और उनके तीमारदारों को जूस, फल व बिस्किट आदि सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, सचिव पूनम जोशी, कुमाऊं प्रभारी काजल खत्री, लीना शर्मा, बेबी गोयल, नीता गुप्ता,प्रभा खनका, अंजू पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में नहर में गिरे राजमिस्त्री का शव बरामद
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24