उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

किशोरी को भगाने के बाद किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसला कर युवक भगा ले गया। इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी अपनेश कुमार, निवासी डोला का नगरा, जिला बुलंदशहरए उम्र 21 वर्ष उत्तर प्रदेश बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

यह भी पढ़ें -  बर्फ से ढका उत्तराखंड, अब मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट

तहरीर के आधार के पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 ए, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम की गई। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार का फैसला: अब पेंशन पर इस दर से मिलेगा डीआर

टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक स्मृति रावत, उप निरीक्षक कुलदीप, कांस्टेबल श्रीकान्त ध्यानी, आशीष राठी, एसओजी हेड कांस्टेबल किरण कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  एपीके फाइल से ऑनलाइन ठगी का खुलासा, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी 
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24