उत्तराखण्डक्राइमलालकुआं

लालकुआं में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी के निकटवर्ती लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने की घोषणाः वन्यजीव हमलों से मौत पर अब मिलेगा 10 लाख का मुआवज़ा

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव नरूला स्टोन क्रेशर को जाने वाले मार्ग के पास बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  मानसून की रफ्तार थमी, तापमान में इजाफा, अगले कुछ दिन रहेंगे उमस भरे

स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक व्यक्ति संभवतः बाहरी प्रतीत हो रहा है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें -  किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी इस इलाके से गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group