उत्तराखण्डहल्द्वानी

निगम प्रबंधन ने लगाई रोडवेज कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कुमाऊं भर में मंगलवार मध्य रात्रि से कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। निगम प्रबंधन द्वारा सँयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में 31 जनवरी की मध्यरात्रि से होने वाले कार्यबहिष्कार को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

ज्ञात रहे प्रदेश व्यापी हड़ताल में रोडवेज के उत्तराखंड रोडवेज सँयुक्त परिषद,उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन,उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन,एस-सी एस टी श्रमिक संघ शामिल है। इधर रोडवेज अफसरों के अनुसार मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में सकारात्मक हल निकल सकता है। वहीं कुमाऊं भर के रोडवेज कर्मियों ने अनुबंधित बसों को राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चलाने के विरोध में 31 जनवरी की रात से कार्य बहिष्कार कर बसों के पहिए जाम करने का ऐलान किया है। इसके लिए कर्मचारी तैयारी में भी जुटे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने हिरासत से भागकर पुलिस को चकमा दिया

कर्मचारी निगम में बस बेड़ा बढ़ाने, मानक से अधिक अनुबंधित बसें न चलाने जैसी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलित हैं। कुमाऊं भर के डिपो में 300 कर्मचारी तैनात रहेंगे जो निजी वाहनों का संचालन नहीं होने देंगे। आवश्यकता पड़ी तो परिजनों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। इधर निगम प्रबंधन द्वारा सँयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में 31 जनवरी की मध्यरात्रि से होने वाले कार्यबहिष्कार को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रदेश के सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधक को पत्र भेजकर किसी भी कर्मचारी के अवकाश स्वीकृत न किये जायें,इधर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है और कर्मचारी किसी भी दशा में झुकने के लिये तैयार नही है।

यह भी पढ़ें -  गैस लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग, तीन लोग झुलसे
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24