उत्तराखण्डचुनावहल्द्वानी

कांग्रेस प्रत्याशी जोशी ने जिला सम्मेलन के माध्यम से किया चुनावी आगाज, जनसंपर्क

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल -ऊधमसिंग नगर लोकसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने स्वराज आश्रम से चुनावी आगाज किया। जिला कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से नैनीताल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों से उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया।

जिला कांग्रेस सम्मेलन में कांग्रेसियों का जोश और उत्साह देख कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भावुक हो गए। कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र को 10 साल से विकास के नाम पर सिर्फ छला गया है। इसकी बयानगी आपको सांसद द्वारा गोद लिए गए एकलौते गाँव की स्थिति देख कर मालूम चल जाएगी। 5 साल के कार्यकाल में सिर्फ 40 प्रतिशत सांसद निधि ही खर्च होना सांसद की क्षेत्र और विकासकार्यो के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 10 साल के भाजपा राज में जनता त्रस्त हो चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें -  इस जिले में पुलिस कप्तान ने कोतवाल और दरोगाओं के दायित्व बदले

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया है उसका हिसाब युवा अपने वोट से देगा। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस का बूथ स्तर का कार्यकर्ता तैयार है और नैनीताल जिले की सभी विधानसभा कांग्रेस जीतेगी। महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि आज के कार्यक्रम से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुवा है और चुनावो मे इसका असर आज से दिखना शुरू हो जायेगा।

यह भी पढ़ें -  एसटीएफ की गिरफ्त में आया साइबर क्राइम गैंग का सरगना, इस तरह करते थे ठगी

जिला सम्मेलन के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय जनता और व्यापारियों से सीधा संवाद कायम कर सभी को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी की जानकारी दी गयी। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को स्थानीय स्तर पर भारी जनसमर्थन प्राप्त हुवा।

जिला सम्मेलन में पूर्व विधायक जीत राम, पूर्व विधायक संजीव आर्य, नैनीताल चैयरमेन सचिन नेगी, भीमताल चैयरमेन दीपू चुनोतियाँ, महानगर अध्यक्ष महिला मधु सांगूड़ी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पीसीसी सतीश नैनवाल, हरेंद्र बोरा, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष तारा नेगी, पूर्व चैयरमेन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, ललित जोशी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, कानू बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट रज्जी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें -  जलभराव से परिवार को बचाने के प्रयास में दो युवकों की डूबने से हुई मौत
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24