उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

राजनीतिक दुष्प्रचार पर कांग्रेस का आक्रामक रुख, FIR दर्ज कराने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस शिष्टमंडल ने भाजपा आई.टी. सेल और उसके पूर्व प्रमुख शेखर वर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रामक और मानहानिकारक दुष्प्रचार के विरोध में थाना हल्द्वानी में शिकायत पत्र सौंपा।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 21 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा वन्यजीव–मानव संघर्ष पर आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रतीकात्मक रूप से प्लास्टिक खिलौना बंदूक का उपयोग किया गया। भाजपा आई.टी. सेल ने इसे तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया में फैलाया और प्रदेश अध्यक्ष को आतंकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में पेश किया, जिसे कांग्रेस ने फेक न्यूज और मानहानि बताया।

यह भी पढ़ें -  राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू ने हल्द्वानी से किया ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला है और आरोपियों के खिलाफ शीघ्र विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस शिष्टमंडल ने कहा कि ऐसे दुष्प्रचार से जनता गुमराह होती है और राजनीतिक संवाद की स्वस्थ मर्यादाओं को खतरा होता है।

यह भी पढ़ें -  इगास पर्व बना संवेदना का प्रतीक, मुख्यमंत्री ने बांटी उम्मीद और विश्वास

शिष्टमंडल में प्रमुख रूप से जया कर्नाटक, कमला सनवाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद धर्मवीर, मोहन बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नु, महेशानंद, मनोज शर्मा, जाकिर हुसैन, लाल सिंह पवार, कोमल जायसवाल और अमित रावत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  सियासी मैदान में फिर से सक्रिय: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जोरदार एंट्री
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group