उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

खेत में चारा काटने के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म,  धमकी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन महिलाओं व युवतियों के साथ गैंगरेप व छेड़छाड़ के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। हाल ही में, हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में दो गंभीर दुष्कर्म मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन मामलों की जांच वर्तमान में पुलिस द्वारा की जा रही है।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला के अनुसार, बीती शाम उसके पति, बेटी, और बड़ी बेटी का नवासा (लड़का) खेत में चारा लेने गये थे। महिला के पति ने अपनी बेटी और नवासा को खेत में छोड़ दिया और चारा घर पर छोड़ने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो नवासा बदहवास स्थिति में मिला और उसकी बेटी गायब थी।

यह भी पढ़ें -  पेरिस ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कुछ समय बाद, महिला की बेटी बदहवास स्थिति में घर लौटी और उसने बताया कि उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  किशोरी से दुराचार मामले में नेताप्रतिपक्ष ने लगाया आरोपी भाजपा नेता को बचाने का आरोप

दूसरी घटना भी पिरान कलियर थाना क्षेत्र की है। एक महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसके पड़ोसी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से दुष्कर्म किया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पिरान कलियर थाने के एसएसआई आमिर खान ने बताया कि दोनों मामलों में एक अज्ञात व्यक्ति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मां नंदा देवी महोत्सव में आयुक्त ने की कदली वृक्ष की विधि विधान से पूजा-अर्चना
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group