Uncategorized

चकला बेलन से रोटी बनाना भी सीखेंगे बच्चे, स्कूलों में बांटी जा रही खेल आधारित शिक्षण सामग्री किट ।

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में छोटे बच्चों की शिक्षा में रचनात्मकता लाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्कूलों में खेल खेल में शिक्षा संबंधित किट ‘ जादुई पिटारा ‘ नाम से वितरित की जा रही है। खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु बाटी जा रही यह किट जिले के 900 स्कूलों में बांटी जानी है। इस जादुई पिटारा किट में खिलौने,कठपुतलियां,पहेलियां, रसोई सेट,कहानी कार्ड सहित चकला बेलन भी रखा गया है।अधिकारियों ने बताया कि 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों में सीखने की क्षमता और उत्सुकता बहुत अधिक होती है। इस किट का उद्देश्य बच्चों में सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसके माध्यम से बच्चों में खेलते खेलते रंग रूप, आकार, भाषा आपसी बोलचाल ,संख्याओं का ज्ञान सहित उनकी संवेदनशीलता का विकास होता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शासन की इस योजना को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देना और उनका सर्वांगीण विकास करना है। पहले चरण में नैनीताल जिले के 900 स्कूलों में इस किट का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24