उत्तराखण्डहल्द्वानी

भाजपा बिन्दुखत्ता मंडल की कार्यसमिति में बूथ व पन्ना समिति के गठन पर चर्चा

ख़बर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता। भाजपा बिंदुखत्ता मण्डल की पहली कार्यसमिति में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ, पन्ना समिति के गठन को लेकर ‌चर्चा की गई।

कार्य समिति में बोलते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता मुख्य भूमिका में होता है। यह जरूरी है कि कार्यकताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। सांगठनात्मक रचना पर कार्यसमिति में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रकार डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश का निरंतर विकास कर रही है, उसी तरह प्रत्येक कार्यकर्ता का भी दायित्व है कि इन योजनाओं को आम जनमानस के साथ चर्चा करनी चाहिए। कार्यसमिति में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ गठन व पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के गठन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही में मन की बात, जोशीमठ आपदा, सरल ऐप, केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं चर्चा हुई। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत ने की। इस दौरान मंडल प्रभारी प्रमोद बोरा, मनीष पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रकाश आर्या, पूर्व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ भरत नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुंदन चुफाल, देवेंद्र बिष्ट, राम सिंह पपोला समेत मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में रेसलिंग एंटरटेनमेंट को लेकर पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24