उत्तराखण्डहल्द्वानी

बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चोरगलिया निवासी 32 वर्षीय भाष्कर चन्द्र पुत्र दिवान ‌चन्द्र होमगार्ड था और वर्तमान में जिला कार्यालय हल्द्वानी में तैनात था। बताया जाता है कि बीती शाम वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस बीच कुंवरपुर चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाष्कर काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। इस पर आस-पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें -  खेल यूनिवर्सिटी, भू कानून में सुधार और दंगा रोधी विधेयक अमन चैन और विकास के लिए जरूरी

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक का 8 माह का पुत्र है। इधर होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाष्कर की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने भाष्कर के परिजनों को एक माह का वेतन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- मां और पड़ोसी के बीच थे अवैध संबंध, बेटे को पता चला को कर दी हत्या
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24