उत्तराखण्डतबादलादेहरादून

बड़ा प्रशासनिक झटका: लंबे समय से जमे 23 चकबंदी कर्मचारी एक साथ ट्रांसफर

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चकबंदी विभाग में वर्षों से एक ही जगह कार्यरत कर्मचारियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 23 कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है।

तबादले की सूची में 6 सहायक चकबंदी अधिकारी, 13 चकबंदीकर्ता, 1 चकबंदी लेखपाल और 3 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। सभी को उनके वर्तमान कार्यक्षेत्र से हटाकर नए स्थानों पर भेजा गया है।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण जरूरी था। क्षेत्रीय जनता की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कर्मचारी अपने कार्यों का ठीक ढंग से निष्पादन नहीं कर पा रहे थे, जिससे जनसमस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा था।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।