उत्तराखण्डजन-मुद्देदेहरादूनधर्म-कर्म

भूस्खलन के चलते बंद पड़ा बदरीनाथ हाइवे खुला, पुलिस की निगरानी में चल रहे वाहन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बरसात के बीच भूस्खलन से बंद पड़े बदरीनाथ हाइवे को शुक्रवार को 17 घंटे बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। यहां से जाने वाले वाहनों की पुलिस निगरानी कर रही है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो ही है। इस बीच गुरूवार सुबह  नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। इसके बाद इसे खोलने का काम शुरू कर दिया गया। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें -  ‘लौह पुरुष’ के आदर्शों पर चला हल्द्वानी, निकली भव्य एकता रैली

पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यात्री रास्ते पर देखकर ही आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, तीन युवक गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24